
सैफ अली खान और करीना कपूर के बेटे जेह की बर्थडे पार्टी के बाद एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो में जेह अपने मुंह पर केक लगाए पार्टी से बाहर आते दिखाई दे रहे हैं।
बॉलीवुड स्टार करीना कपूर खान और सैफ अली खान के छोटे बेटे जेह सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में बने रहते हैं। अभी हाल ही में जेह के तीसरे बर्थडे पर एक पार्टी का आयोजन किया गया था। इस पार्टी में बॉलीवुड के कई बड़े स्टार्स नजर आए। पार्टी के कई फोटोज और वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहे हैं। अब इन सब के बाद पार्टी से निकलते हुए जेह का वीडियो सामने आ रहा है। इस वीडियो में जेह बेहद क्यूट लग रहे हैं। जेह का पार्टी से बाहर आते हुए वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। तो चलिए देखते हैं जेह के इस वीडियो में क्या खा है।
जेह का पार्टी से बाहर आते वीडियो आया सामने
करीना कपूर और सैफ अली खान के बेटे जेह के तीसरे जन्मदिन पर पार्टी रखी गई थी। इस पार्टी में रणबी कपूर से लेकर कई स्टार्स पहुंचे थे। रणबीर कपूर जेह के बर्थडे में अपनी बेटी राहा के साथ पहुंचे थे। अब पार्टी के वीडियो और फोटोज के बाद जेह का एक नया वीडियो सामने आया है। जेह इस वीडियो में अपने पापा और भाई तैमूर के साथ बर्थडे पार्टी से बाहर आते हुए दिखाई दिए। इस दौरान जेह के फेस पर टैटू बना हुआ था। इस वायरल हो रही वीडियो में जेह बेहद क्यूट लग रहे हैं। इस वीडियो में जेह अपने पापा सैफ अली खान की गोद में दिखाई दिए। जेह ने पैप्स को देखने के बाद उन्हें मुड़-मुड़कर पोज भी दिए। बाद में इस वीडियो में जेह के साथ कार में करीना कपूर भी दिखाई दीं। जेह का ये वीडियो आते ही सोशल मीडिया पर छा गया है। तो चलिए देखते हैं जेह का ये वायरल वीडियो।
View this post on Instagram
जेह के वीडियो पर यूजर्स ने लुटाया प्यार
सैफ अली खान के बेटे जेह के इस वीडियो को सोशल मीडिया यूजर्स काफी पसंद कर रहे हैं। जेह की इस वीडियो पर कमेंट करते हुए यूजर्स जेह की क्यूटनेस पर दिल हार बैठे। तो वहीं कई यूजर्स जेह को बर्थडे विश करते नजर आए। जेह के इस वायरल वीडियो को लेकर आपकी राय है, कमेंट कर के हमें जरूर बताएं।