आमिर खान की फिल्म दंगल में छोटी बबिता का रोल करने वाली एक्ट्रेस सुहानी भटनागर का निधन हो गया है। सुहानी भटनागर ने 19 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया है।
बॉलीवुड इंडस्ट्री के सुपरस्टार आमिर खान की फिल्म ‘दंगल’ में नजर आने वाली सुहानी भटनागर का निधन हो गया है। ‘दंगल’ गर्ल के नाम से मशहूर सुहानी भटनागर की सिर्फ 19 साल उम्र थी। सुहानी भटनागर ने फिल्म दंगल में छोटी बबिता का रोल किया था। सुहानी भटनागर के निधन के बाद उनके फैमिली मेंबर्स का रो-रोकर बुरा हाल था। वहीं, लोगों को भरोसा नहीं हो रहा है कि सुहानी भटनागर अब इस दुनिया में नहीं रही हैं। सुहानी भटनागर का शनिवार को अंतिम संस्कार किया जाएगा। बताया जा रहा है कि सुहानी भटनागर के पूरे शरीर में फ्लूइड जमा हो गया था
सुहानी भटनागर का चल रहा था ट्रीटमेंट
बताया जा रहा है कि सुहानी भटनागर का कुछ समय पहले एक्सीडेंट हो गया था और उनका पैर फ्रैक्चर हो गया। इसके बाद सुहानी भटनागर के पैर के फ्रैक्चर का इलाज कराया गया और इस दौरान उन्होंने जो दवाइयां लीं जिससे उन्हें साइफ इफेक्ट होने लगे। सुहानी भटनागर की बॉडी में फ्लूइड बनने लगा जिसकी वजह से उनकी मौत हो गई। बताते चलें कि सुहानी भटनागर काफी समय से दिल्ली के एम्स अस्पताल में भर्ती थीं। सुहानी भटनागर का शनिवार को फरीदाबाद में अंतिम संस्कार किया जाएगा। सुहानी भटनागर के निधन से उनके परिवार के सदस्य टूट गए हैं और उन्हें यकीन नहीं हो रहा है कि इतनी कम उम्र में वह उन्हें छोड़कर चली गई। वहीं, सुहानी भटनागर के निधन की खबर ने जगत को हिलाकर रख दिया है।