
मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर का अभी हाल ही में एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में अर्जुन कपूर और मलाइका साथ में कार में बैठे नजर आए। इस दौरान अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा के साथ वरुण धवन दिखे
बॉलीवुड के जाने-माने स्टार्स अर्जुन कपूर अपनी अपकमिंग फिल्म ‘सिंघम 3’ से बॉक्स ऑफिस पर गदर काटने की तैयारी कर रहे हैं। जब से ‘सिंघम 3’ से अर्जुन कपूर का लुक सामने आया है। तब से एक्टर सोशल मीडिया पर चर्चा में हैं। लेकिन इन सब के बीच अर्जुन कपूर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में आ गए हैं। ये खबर अर्जुन कपूर की लव लाइफ से जुड़ी हुई है। अर्जुन कपूर अभी हाल ही में मलाइका अरोड़ा के साथ एक्ट्रेस की मां के घर गए थे। जिसके बाद कपल की शादी की खबरें सामने आने लगी। इसी बीच अब एक नया वीडियो वायरल हो रहा है
अर्जुन कपूर संग दिखीं मलाइका अरोड़ा
मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर का अभी हाल ही में एक वीडियो सामने आया। इस वीडियो में अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा में साथ में नजर आ रहे हैं। अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा का ये वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा के साथ वरुण धवन भी दिखाई दिए। अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा कूल अंदाज में दिखाई दिए। आपको बता दें अभी हाल में अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा की शादी की खबरें सामने आई थीं।