Web Stories

हाल ही में बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह का एक डीपफेक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। इस क्लिप की वजह से काफी विवाद हो रहा है। इस बीच रणवीर ने इसके खिलाफ कानूनी एक्शन लिया हैडीपफेक वीडियो से तंग आकर रणवीर सिंह ने खोला मोर्चा, लिया कानूनी एक्शन

बॉलीवुड के स्टार एक्टर Ranveer Singh इन दिनों सुर्खियों में छाए हुए हैं। हाल ही में रणवीर सिंह का एक वीडियो सामने आया था, जिसमें वो पीएम मोदी के खिलाफ बोलते नजर आ रहे थे। इस क्लिप की वजह से काफी विवाद हुआ था। हालांकि बाद में पता चला कि रणवीर सिंह आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की डीपफेक टेक्नोलॉजी का शिकार हो गए है। रणवीर सिंह का वो वीडियो फर्जी निकला। इस बीच अब रणवीर सिंह एक्शन में आ गए हैं।

रणवीर सिंह ने लिया एक्शन

डीपफेक टेक्नोलॉजी का शिकार होने के बाद Ranveer Singh अब एक्शन में आ गए हैं। रणवीर सिंह के आधिकारिक प्रवक्ता ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराने की बात पर मुहर लगा दी है। प्रवक्ता ने कहा, ‘हां, हमने पुलिस में इसके खिलाफ शिकायत दर्ज की है।’ रणवीर सिंह का ये वीडियो ऐसे समय पर वायरल हो रहा है जब देश में लोकसभा चुनाव की शुरुआत हो गई है। बता दें कि फर्जी वीडियो में रणवीर सिंह ने पीएम मोदी पर जमकर निशाना साधा है। अब देखना ये दिलचस्पा होगा कि पुलिस इस मामले में कब तक कार्रवाई करती है। इससे पहले भी बॉलीवुड के कई सितारों का डीपफेक वीडियो वायरल हुआ था। इस लिस्ट में आमिर खान से लेकर रश्मिका मंदाना तक के नाम शामिल हैं। बीते दिनों आमिर खान का एक वीडियो वायरल हुआ था